Amazon

बुधवार, मार्च 17, 2010

सुहानी रात

सुहानी  रात का मंज़र बीता जा रहा है .......रात की सपनीली ज़वानी का नशा , सुबह  की चमकीली रौशनी में टूट कर बिखर जाने को मजबूर है .......पास ही किसी ऑटो में बज रहे गाने की आवाज़ दूर तक फैलती  जा  रही है ......"सुहानी रात ढल चुकी ..ना जाने कब आओगे ".......मधुबाला की मदहोश आँखों का इंतज़ार दिल्ली की वीरान सडकों  पर पसरने लगा है.....और आने वाली सुबह  रात की वक्षों को धीरे धीरे सहला रही है.......    

बुधवार, मार्च 10, 2010

उदास चेहरे

उदासी  का अपना एक परिवेश है - - - - -कालचक्र है - - - - - अपनी स्थितियाँ है - -  - - "उदास"  शब्द  कभी उदासी की जगह नहीं ले सकती  है - - -